फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल: एमसीएच विंग में ओपीडी शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़, नहीं दिखा कोविड प्रोटोकॉल

Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू एमएस ऑफिस के बगल में बने एमसीएच विंग में ओपीडी सोमवार को शुरू हुई। एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि जल्द ही यहां भर्ती, ऑपरेशन, जांच सहित अन्य सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी।
 
विज्ञापन
बीएचयू एमसीएच विंगः ओपीडी हॉल में महिलाएं एक दूसरे के पास खड़ी रहीं, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में सोमवार से ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन यहां महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। ओपीडी हॉल में जिस तरह महिलाएं एक दूसरे के पास खड़ी रही, उससे सामाजिक दूरी का पालन भी होता नहीं दिखा। ऐसा नहीं है कि यहां देखरेख के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं थी लेकिन उनकी नजर भी इस पर नहीं पड़ी। इधर पहले दिन 50 से अधिक महिलाएं देखी गई। 

विज्ञापन


एमएस ऑफिस के बगल में बने पांच मंजिला एमसीएच विंग में नवजात बच्चों के जांच, इलाज और भर्ती की सुविधा है। 100 बेड वाले विंग के भूतल पर ओपीडी सोमवार को शुरू हुई। वाराणसी और आसपास के जिलों से पहुंची महिलाओं ने पहले सुबह पंजीकरण कराया, इसके बाद चिकित्सकों को दिखाया।

इस दौरान स्त्री रोग विभाग की चिकित्सक मेजर डॉ. अंजली रानी ने महिलाओं को परामर्श देने के साथ ही सेहत पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी। इस दौरान महिलाओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि जल्द ही यहां भर्ती, ऑपरेशन, जांच सहित अन्य सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दूरदराज से आने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा। तब तक पुरानी जगह पर ही ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन


एमसीएच विंग में नवजात बच्चों के लिए भी मंगलवार से हाई रिस्क क्लीनिक यानी ओपीडी की शुरुआत होगी। एमएस ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल यहां गंभीर बच्चों को देखा जाएगा। मंगलवार के  अलावा शुक्रवार को भी यह क्लीनिक चलेगी। 

दीनदयाल अस्पताल : महिला अस्पताल में भी शुरू हुई ओपीडी

दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित बने 50 बेड वाले महिला अस्पताल में भी सोमवार से ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। हालांकि पहले दिन  महिलाओं की संख्या कम ही रही, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह की मौजूदगी में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अर्चना सिंह ने महिलाओं को परामर्श दिया। साथ ही जरूरी जांच भी कराई गई। फिलहाल महिला अस्पताल कबीरचौरा और दीनदयाल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञों को लगाया गया है। 
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्डों में बेड खाली होने का इंतजार

मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के अस्पतालों के चिल्ड्रेन वार्डों में दिन प्रतिदिन बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि मंडलीय अस्पताल, बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड अब भी बच्चों से भरे पड़े हैं। यहां बच्चों के परिजन बेड खाली होने का इंतजार कर रहे हैं।

सोमवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 20 बेड वाले चिल्ड्रेन वार्ड में भी 10 से अधिक बच्चे डायरिया से ग्रसित हैं। उधर बीएचयू अस्पताल में भी डायरिया के साथ-साथ ही सांस लेने में तकलीफ, सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान बच्चों का इलाज चल रहा है। हालत यह है कि अस्पताल के एनआईसीयू में भी 20 से अधिक बच्चे भर्ती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें