बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया। इमरजेंसी में सेवा बंद करने को अमानवीय कृत्य बताकर विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द हड़ताल खत्म कराने की मांग की है। बीएचयू इकाई अध्यक्ष राणा रोहित सिंह ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह से अमानवीय है और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।
शासन और प्रशासन की तरफ से कोशिश नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि पूरी हड़ताल भाजपा द्वारा पोषित है। कहा कि अगर जूनियर डॉक्टर जल्द से जल्द काम पर नहीं लौटते हैं तो उन पर एस्मा और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।