एक नजर में आंकड़ा
-बीएचयू ब्लड बैंक में एसडीपी के लिए तीन मशीनें हैं।
-एसडीपी किसी डेंगू मरीज को चढ़ाने से उसका 30 से 40 हजार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाता है।
-एसडीपी का चार्ज नियमानुसार 8000 रुपये की रसीद लेनी पड़ती है।
-इस समय हर दिन औसतन 5 से 10 मरीज एसडीपी के लिए यहां आते हैं।
बीएचयू ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.संदीप कुमार ने बताया कि ब्लड बैंक में दो दिन से एसडीपी किट खत्म हो गई है। इसकी सूचना समय से एमएस ऑफिस को भी भेज दी गई है। फिलहाल मरीजों की सूचना के लिए नोटिस चस्पा करा दिया गया है। जैसे ही किट आ जाएगी, एसडीपी मिलने लगेगा