फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: शादी के मुहूर्त के बिना तेलुगु के पूर्व हेड ने ली चार दिन की छुट्टी, जानलेवा हमले के हैं मुख्य आरोपी

Tue, 19 Aug 2025 11:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू तेलुगु विभाग के एचओडी पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी पूर्व एचओडी वेंकटेश्वर लू शादी के मुहूर्त के बिना ही चार दिन की छुट्टी पर चले गए। पुलिस की जांच में ये मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
पूर्व एचओडी वेंकटेश्वर लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू तेलुगु विभाग के एचओडी सीएस राममूर्ति पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी पूर्व एचओडी वेंकटेश्वर लू ने परिवार में शादी के नाम पर चार दिन की छुट्टी ली है। पुलिस की जांच में सामने आया कि तेलुगु कैलेंडर में 11 से 14 अगस्त के बीच कोई ऐसा शुभ मुहूर्त नहीं है, जिसमें शादी जैसे मांगलिक आयोजन हो सके। जाहिर सी बात है कि प्रो. वेंकटेश्वरलू फर्जी कहानी गढ़कर बीएचयू स्थित विभाग से छुट्टी लेकर लापता हैं। 

विज्ञापन


मुख्य आरोपी प्रो. वेंकटेश्वर लू की छुट्टी भी समाप्त हो चुकी है। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनकी कोई सूचना नहीं है। जानलेवा मुकदमे में नामजद वेंकटेश्वर लू समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी को लंका पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है। इसमें एक टीम दक्षिण भारत में भी गई है। 

विज्ञापन

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सीएस राममूर्ति पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपियों में तेलुगु विभाग के पूर्व हेड वेंकटेश्वर लू ने 11 से 14 अगस्त तक छुट्टी ली थी। अवकाश में कारण दर्शाया है कि परिवार में शादी है। जबकि तेलुगु कैलेंडर के अनुसार कोई भी शुभ कार्य 11 से 14 अगस्त के बीच नहीं हो सकते। तीन आरोपियों को जेल भेजा चुका है। 

इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder: बेटे की मौत की खबर सुन पिता के आंखों से नहीं निकले आंसू, शव देखने की रट लगाते रहे 

इसमें मुख्य आरोपी प्रो. वेंकटेश्वर लू, तेलंगाना के नारायणपेट गार्ड्स कैंप के मकतल निवासी मोहम्मद कासिम, मैसूर विश्वविद्यालय का असिस्टेंट प्रोफेसर कासिम बाबू, गाजीपुर के साजियाबाद के चोटीचौरा निवासी सूरज दुबे, करंडा का प्रदुम्न यादव, दुल्लहपुर का विशाल यादव की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें