फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असरः बीएचयू में ऑनलाइन ही चलेंगी कक्षाएं, परीक्षा भी होगी ऑनलाइन, छात्रों को हॉस्टल से घर जाने की सलाह 

Mon, 05 Apr 2021 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में ऑनलाइन कक्षाओं के बाद अब बीएचयू प्रशासन ने परीक्षा को भी ऑनलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्रों को हॉस्टल के बजाय अपने घर पर रहकर पढ़ाई करने की सलाह भी दी गई है। सोमवार को विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।
विज्ञापन


 बीएचयू परिसर में जिस तरह शिक्षक, छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसको लेकर बीएचयू प्रशासन ने विवि परिवार से जुड़े सदस्यों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, विताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. आनंद चौधरी के साथ ही विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्रावास समन्वयक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉक्टर, शिक्षक, छात्र हो चुके हैं संक्रमित

 बीएचयू कैम्पस में पिछले सप्ताह शिक्षकों, छात्रों को मिलाकर 15 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। रविवार को  महिला महाविद्यालय में रहने वाली 5 छात्राएं, एक प्रोफेसर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें