फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बोले- मुख्तार को बांदा क्यों ले जा रहे हो, काशी लाना चाहिए ताकि मोक्ष प्राप्त हो जाए

Mon, 05 Apr 2021 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव सोमवार को वाराणसी में थे। उन्होंने मुख्तार के यूपी आने के सवाल पर कहा कि मुख्तार को बांदा क्यों ले जा रहे हो, काशी लाना चाहिए ताकि मोक्ष प्राप्त हो जाए। कहा कि अपराधी कोई भी हो सजा मिलनी ही चाहिए। 
विज्ञापन


बताया कि नोएडा में बन रही फिल्म सिटी के लिए काम तेजी से हो रहा है। संभावना है कि दो महीने में नोएडा में फिल्म सिटी के लिए भूमि पूजन का काम संपन्न होगा और इसके साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही भोजपुरी सिनेमा के लिए पूर्वांचल में फिल्म सिटी के निर्माण की योजना है।

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह पहुंचे हैं। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि नोएडा में बन रही फिल्म सिटी 12 सौ एकड़ में बनेगी। यह विश्व स्तरीय और उच्च तकनीक से युक्त होगी। फिल्म सिटी में एक बार में फिल्म निर्माण हो सकेगा। यहां पर शूटिंग की सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नोएडा फिल्म सिटी में पोस्ट प्रोडक्शन की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


इससे पहले पोस्ट प्रोडक्शन के लिए चेन्नई और अलग-अलग राज्यों में जाना पड़ता था। भोजपुरी सिनेमा के लिए भी पूर्वांचल में एक फिल्म सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है। इस पर भी तेजी से काम अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले एक-दो महीने के अंदर नोएडा में फिल्म सिटी के लिए भूमि पूजन का काम संपन्न हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब आप उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से होते हैं तो मुंबई में रहना थोड़ा मुश्किल होता है। जब भी बनारस आने का मौका मिलता है तो यहां की मस्ती में डूब जाता हूं। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर राजू ने कहा कि दो गज दूरी और मास्क है बेहद जरूरी का मंत्र अपनाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें