यहां अभ्यर्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे, जबकि इसके बाहर जिले में कुल 17 केंद्रों और देश भर में 203 शहरों में ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। इधर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर ओपी राय के निर्देशन में जहा प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम लगातार भ्रमण कर रही है।
वहीं विश्वविद्यालय की ओर से दूरदराज से आने वाले छात्रों के लिए मेन गेट पर हेल्पडेस्क भी बनाया गया है। यहां उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।