फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Entrance Exam: अभ्यर्थी कल से एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड, 24 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा 

Mon, 17 Aug 2020 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू परिसर का खूबसूरत दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू में दाखिले के लिए 24 अगस्त से होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड करने की तैयारी चल रही है। अभ्यर्थी मंगलवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। स्नातक और स्नातकोतर में होने वाले दाखिले के लिए इस बार देश के विभिन्न जगहों से सवा पांच लाख  अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन


दो चरणों(24 से 31 अगस्त और 9 से 14 सितंबर) में होने वाली परीक्षा के लिए बीएचयू की ओर से 202 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि परीक्षाएं कोविड-19 की गाइडलाइन और यूजीसी के निर्देशानुसार कराई जाएंगी।

24 अगस्त को जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है उनके प्रवेश पत्र मंगलवार तक प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर अपलोड हो जाएंगे। संबंधित अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,ईमेल आईडी आदि के माध्यम से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। 

परीक्षा के विरोध में धरना जारी, वीसी को भेजा पत्र 

बीएचयू में प्रवेश परीक्षाओं के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य नीरज राय का धरना रविवार को भी जारी रहा। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नीरज ने बताया कि कुलपति को एक खुला पत्र भी भेजा गया है। इसमे सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। कुलपति से सभी जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाने, एनआईसी का सहयोग लेने, पेनेडमिक एक्सपर्ट कमेटी बनाने की भी मांग की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें