फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में 22 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन चलेंगी कक्षाएं, 17 से खुलेंगे हॉस्टल

Sat, 06 Feb 2021 11:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 22 फरवरी से कक्षाएं कोरोना के पहले की तरह चलेंगी। इसके पहले 17 फरवरी को हॉस्टल भी खोले जाएंगे। अभी विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ही छात्रावासों (हॉस्टल्स) को खोला जा रहा है। इसमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। कक्षाओं के संचालन, छात्रावास को लेकर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अहम फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


बीएचयू में पिछले कई दिनों से छात्र कक्षाएं चलाए जाने, हॉस्टल खोले जाने की मांग का लेकर धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी सेंट्रल आफिस पर तालाबंदी, वीसी लॉज पर धरना देकर छात्रों ने विश्वविद्यालय में कक्षाएं चलाए जाने आदि की मांग की थी। इस दौरान कुलपति की ओर से उन्हें जल्द से जल्द मांग पूरी होने का आश्वासन भी दिया था।

इधर शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में कक्षाओं के संचालन, हॉस्टल खोले जाने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में 17 फरवरी से विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कोविड मानकों का पालन करते हुए छात्रावास खोले जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 22 फरवरी से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से कक्षाएं चलाए जाने, संकायों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति का फैसला हुआ।

विज्ञापन

बैठक में कक्षाएं चलाने के लिए जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर टाइम टेबल अपलोड करने, छात्रावासों को खोलने के लिए सैनिटाइजेशन, स्वच्छता आदि कराने, छात्रों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट का फॉर्मेट वेबसाइट पर लेने का भी निर्णय लिया गया। लाइब्रेरी में बैठने वालों की संख्या भी बढ़ाकर 200 कर दी गई है। बाकी छात्रों की मांग को देखते हुए जल्द ही कैंटीन, दुकानों के खोले जाने का फैसला लिया जाएगा।
 
आईआईटी बीएचयू के कुलसचिव बने आईएमएस में संयुक्त कुलसचिव
बीएचयू में उपकुलसचिव और संयुक्त कुलसचिव के पद पर अधिकारियों के तबादले शुक्रवार को हुए हैं। इसमें आईआईटी बीएचयू में अब तक कुलसचिव रहे डॉ. एसपी माथुर को आईएमएस बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव बनाया गया है। इसके अलावा संयुक्त कुलसचिव डॉ. श्याम बाबू पटेल को कृषि विज्ञान संस्थान, डॉ. मयंक नारायण सिंह को विज्ञान संस्थान, डॉ. संजय यादव को कुलसचिव कार्यालय में गैर शिक्षण कर्मचारियों से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा उपकुलसचिव डॉ. अजय कुमार को प्रबंध अध्ययन संस्थान से महिला महाविद्यालय, आनंद विक्रम सिंह को आईएमएस से सर सुंदरलाल अस्पताल, डॉ. अनिल कुमार तिवारी स्टेट आफिस से प्रबंधशास्त्र संस्थान और कमलकांत सहाय को सर सुंदरलाल अस्पताल से शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा डॉ. शार्दूल चौबे सहायक कुलसचिव को एमएमवी से स्टेट आफिस और डॉ. सुनीता चंद्रा संयुक्त कुलसचिव को आरएसी के साथ-साथ कुलपति के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें