इस दौरान एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह, सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे। उधर, इससे पहले एडीजी जोन ने चेतगंज थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा।
लंबित विवेचनाओं पर एडीजी जोन ने कहा कि विवेचक लापरवाही न करें। एडीजी ने थाने की जर्जर बिल्डिंग के जीर्णोद्धार कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के कामकाज पर संतोष जताते हुए और बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए कहा।