इसमें जिस बच्चे का नाम निकला, उसके प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिस तरह से छात्रों ने लॉटरी से दाखिले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, उसको लेकर शिक्षा संकाय परिसर में चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह के निर्देशन में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौजूद रही। इसके अलावा सांख्यिकी विभाग के प्रो. जीपी सिंह, स्कूल बोर्ड के सदस्य प्रो. एसके मिश्रा, प्रो. एचएल प्रजापति सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे।