फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : पीजी के आवेदन फॉर्म में 12 से 14 तक सुधार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि रविवार को बीतने के बाद सोमवार को फीस जमा करने की समयसीमा भी खत्म हो गई। आवेदन में किसी तरह की गड़बड़ी रह गई है तो अभ्यर्थियों को 12 से 14 जुलाई तक सुधार का मौका दिया गया है। इन तिथियों में अभ्यर्थी फॉर्म में नाम, पिता के नाम सहित अन्य गड़बड़ियों को दूर कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की जिम्मेदारी एनटीए को दी गई है। एनटीए ने पीजी में दाखिले के लिए 19 मई से शुरू ऑनलाइन आवेदन की तिथि दो बार बढ़ाने के बाद 10 जुलाई तय की थी। वहीं, प्रवेश फॉर्म में नाम, पिता के नाम आदि में गलतियां हो जाती हैं। इसे देख एनटीए ने 12 से 14 जुलाई रात 11.50 बजे तक करेक्शन विंडो खुलवाया है। नियमानुसार अभ्यर्थी गलतियों को सुधार सकते हैं। अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो इसलिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें