कला संकाय में प्रवेश करते समय दोनों तरफ की दीवारों पर बीएचयू में पुलिस के विरोध में वॉल राइटिंग की गई है। लिखा गया है- बैन पुलिस इन कैंपस, बीएचयू अगेंस्ट पुलिस ब्रूटेलिटी। बीएचयू वीसी डाउन-डाउन। जबकि कला संकाय में चस्पा पोस्टर में ‘स्टूडेंट बीटेन, दिस इज हाउ बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन सेलिब्रेटेड चिल्ड्रेंस डे’ लिखा है।
साथ ही छात्रों ने अपनी मांगों से जुड़े पोस्टर भी चस्पा किए हैं। विज्ञान संकाय में भी मांगों से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इधर, एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर बैरियर और चौराहे बीच में बीएचयू वीसी गो बैक के पोस्टर लगाए गए हैं।
बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कैंपस में वॉल राइटिंग करना और पोस्टर लगाना गलत है और अपराध भी है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।