फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चे की तलाश में आए हाथियों ने मचाया उत्पात, घरों को तोड़ा, वन विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

Tue, 19 Nov 2019 08:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
रिहंद डैम के पास हाथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र में हाथियों का झुंड सोमवार की रात फिर रिहंद जलाशय के किनारे पहुंचा और बच्चे का शव न मिलने पर उत्पात मचाया। हाथियों ने फसलों को नष्ट करने के अलावा तीन घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


जंगली हाथियों का झुंड सोमवार की रात लगभग 12 बजे डोडहर ग्राम पंचायत के डूमरचुआ स्थित रिहंद डैम किनारे पहुंचा और फसलों में उत्पात में मचाया। वहीं लक्ष्मण गुप्ता के अलावा दो अन्य मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान परिजनों ने दूसरे दरवाजे से भागकर जान बचाई। रात में ही हाथियों की टोली काजरपानी चली गई।

विज्ञापन


वन विभाग कर्मचारियों ने हाथियों के उत्पात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद डूमरचुआ में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई और डैम किनारे बसे ग्रामीणों को सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा गया। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग के कर्मचारी लाठी-डंडे और मशाल, डीजे लेकर मौजूद रहे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार रात रिहंद जलाशय में डूबने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद उसकी मां लगभग 16 घंटे पानी में ही खड़ी थी। डीएफओ रेनुकूट एमपी सिंह ने बताया कि हाथियों का झुंड बच्चे की तलाश में डैम किनारे आया था। इस वक्त हाथियों से बच कर रहने की जरूरत है। अगर हाथी भड़के गए तो भारी क्षति कर सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग की पूरी टीम लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें