फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में बीएचयू, कोरिया मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सा में बीएचयू और साउथ कोरिया मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन

बीएचयू आयुर्वेद संकाय प्रमुख से मिला कोरिया के प्रोफेसरों का प्रतिनिधिमंडल
23 मई को दिल्ली में होगा एमओयू, सितंबर में कोरिया में चर्चा करेंगे विद्वान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में बीएचयू आयुर्वेद संकाय और साउथ कोरिया के प्रोफेसर मिलकर काम करेंगे। बृहस्पतिवार को कोरिया से आए प्रोफेसरों के प्रतिनिधिमंडल ने आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. केएन द्विवेदी से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की। साथ ही नई दिल्ली में 23 मई को होने वाले एमओयू के लिए बीएचयू से प्रो. द्विवेदी और वैद्य सुशील कुमार दूबे को आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन

कोरिया की ट्रेडिशनल और आयुर्वेदिक मेडिसिन के बीच सामंजस्य, उपयोग व शोध के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव, उद्योग, वेलनेस और पर्यटन चिकित्सा में आयुर्वेद की उपयोगिता पर चर्चा की। प्रो. केएन द्विवेदी ने बताया कि इंटरनेशनल कोलैबोरेशन सेंटर के माध्यम से पत्राचार करने के बाद एमओयू को आगे बढ़ाने पर विचार और सहयोग किया जाएगा। टीम के सदस्य धम्मादीपा, वेलनेस टूरिज्म के कार्यपालक निदेशक ली टाई हो और ली टाई डाक ने 23 मई को नई दिल्ली के कामिनी ऑडिटोरियम में होने वाले एमओयू की जानकारी दी। बताया कि एमओयू साउथ कोरिया की गवर्नर ली च्योल ओ की उपस्थिति में होगा जबकि दो सितंबर 2023 को साउथ कोरिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हाई वेलनेस एक्सपीरियंस फेस्टा में आयुर्वेद का प्रतिनिधित्व आहार, आयुर्वेद, योग, वेलनेस टूरिज्म पर बात होगी। प्रो. द्विवेदी ने बताया कि इस विषय पर 22 मई को एमओयू का अंतिम रूप और हस्ताक्षर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें