फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में दाखिलाः ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इतने दिन है मौका

Sat, 24 Feb 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BHU
विज्ञापन
बीएचयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि सात दिन बढ़ा दी गई है। अब संबंधित अभ्यर्थी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन में आधार कार्ड के अभाव में सात नए विकल्प भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से किसी एक को वह पहचान प्रमाण के रुप में प्रयोग कर सकेंगे। विश्वविद्यालय में स्नातक-स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 22 जनवरी से चल रही है। 21 फरवरी को अंतिम तिथि थी।

इस दौरान कई ऐसे अभ्यर्थी है जिनके पास आधार कार्ड नहीं था, जिससे कि वह फार्म में उसका नंबर अंकित कर सकें। इसी वजह से वह आवेदन से भी वंचित रह गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और मौका देते हुए आवेदन की तिथि 28 फरवरी तक कर दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी को फार्म भरने में कठिनाई होती है तो वह हेल्प डेस्क से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकता है। साथ ही प्रवेश परीक्षा के समय फार्म भरने गए विकल्प को साथ लाना होगा। इसके अभाव में वे प्रवेश परीक्षा से वंचित भी हो जाएंगे।

20 फरवरी तक करीब चार लाख आवेदन आ चुके हैं, जिसमें 91.16 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड नंबर अंकित किया है, 8.06 प्रतिशत ऐसे लोग है जिन्होंने आधार कार्ड के लिए आवेदन करने वाली संख्या अंकित किया है। 
विज्ञापन

आधार कार्ड का विकल्प

आधार कार्ड
- पासपोर्ट संख्याए

- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान पहचान पत्र

- बैंक पास बुक, फोटो के साथ

- ड्राइविंग लाइसेन्स

- पैन कार्ड

- कोई भी वैध सरकारी पहचान पत्र

- संबद्ध बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र, कक्षा 12 के छात्रों हेतु
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें