फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 30 नवंबर से एमबीए में दाखिला, जीडीपीआई का वेटेज होगा 30%; 2026 तक भरी जाएंगी सीटें

Thu, 27 Nov 2025 06:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: 30 नवंबर से एमबीए में दाखिला शुरू होगा। चार जनवरी 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। दो ब्रांच की 59- 59 सीटें जाएंगी भरी। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में शैक्षिक सत्र 2026-28 के लिए एमबीए की प्रवेश प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। 118 सीटें भरी जाएंगी। 4 जनवरी 2026 तक प्रवेश की पूरी प्रक्रिया की जाएगी। एमबीए और एमबीए आईबी की 59-59 सीटें हैं। रेगुलर के बाद पेड कोटे की 15 फीसदी सुपर न्यूमेरी सीटें भरी जानी हैं। इसमें एनआरआई और पीआईओ कैटेगरी के आवेदक होंगे। चयन के लिए कैट के स्कोर को 50 फीसदी, एकेडमिक रिकॉर्ड्स को 20 फीसदी, ग्रुप डिस्कसन और पर्सनल इंटरव्यू को 15-15 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये तो, एससी और एसटी को 1000 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


फरवरी से जीडीपीआई की प्रक्रिया
जीडी-पीआई के लिए चयन की प्रक्रिया फरवरी 2026 के अंत में शुरू होगी। कॉल लेटर मार्च के पहले सप्ताह में भेजे जाएंगे। टेस्ट 15 से 20 मार्च के आसपास कराया जाएगा। रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। कक्षाएं 13 जुलाई से चलेंगी।

सेमेस्टर फीस 30 हजार

इस कोर्स की फीस 30 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है। न्यू पीजी हॉस्टल की प्रति सेमेस्टर फीस करीब 10 हजार रुपये है। त्रिवेणी और मैनेजमेंट हॉस्टल की फीस 6000-6000 रुपये प्रति सेमेस्टर है। विदेशी छात्रों को 60 हजार रुपये सालाना फीस देनी होगी। सार्क देशों के छात्रों को हर साल 2.10 लाख रुपये अतिरिक्त फीस जमा करानी पड़ेगी। गैर सार्क देशों के आवेदकों को हर साल तीन लाख रुपये जमा कराने होंगे। विदेशी छात्रों को स्नातक स्तर पर 50 फीसदी या उससे ज्यादा अंक लाने वालों को ही प्रवेश के लिए पात्र माना जाएगा। जीमैट स्कोर और ऑनलाइन साक्षात्कार की संयुक्त योग्यता को आधार माना जाएगा।
विज्ञापन

तय समय पर नहीं जमा की फीस, तो अगले को मिलेगी सीट

प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के अंदर ही फीस जमा करनी होगी। ऐसा नहीं हुआ तो उसको भेजा गया ऑफर अपने आप ही रद्द हो जाएगा। इस तरह से खाली होने वाली सीटें वेटिंग वाले उम्मीदवार को ट्रांसफर कर दी जाएगी। वेटिंग वाले उम्मीदवारों को केवल रैंकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इनको प्रवेश समिति द्वारा निर्धारित तिथि तक अपनी फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार अपने समर्थ पोर्टल पर लॉग इन करके और कैंसिलेशन पर क्लिक कर सीट रद्द कराई जा सकती है। ईमेल द्वारा भेजे गए अनुरोधों के आधार पर सीट कैंसिल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें