फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: यूजी-पीजी की काउंसिलिंग अंतिम चरण में, फीस जमा होने के बाद तय होगा कितने हुए दाखिले

Mon, 27 Dec 2021 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ऑनलाइन काउंसिलिंग पूरी होने के बाद मुख्य सूची में प्रवेश लेने वालों का कट ऑफ भी जारी हो चुकी है। श्वविद्यालय में नए सत्र में काउंसिलिंग को लेकर संकायों में चहल पहल इन दिनों जारी है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रि या अंतिम चरण में है। इसमें बीए, बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग पूरी होने के बाद मुख्य सूची में प्रवेश लेने वालों का कट ऑफ भी जारी हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों के पास फीस जमा करने का विकल्प दिया गया है। इसके बाद ही फाइनल सूची जारी होगी और पता चल सकेगा कि कितने छात्रों ने दाखिला लिया है।

विज्ञापन


कुछ पाठयक्रमों में 26 दिसंबर तक ही फीस की तिथि थी जबकि बीए में 27 दिसंबर तक फीस जमा करने का मौका है। विश्वविद्यालय में नए सत्र में काउंसिलिंग को लेकर संकायों में चहल पहल इन दिनों जारी है। कला संकाय, विज्ञान संकाय सहित कई संकायों में मुख्य सूची से काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है।

Trending Videos

नियमानुसार अभ्यर्थियों की ओर से फीस जमा किया जाना है, इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को सूचना भेजने के साथ ही पाठ्यक्रमवार हुई काउंसिलिंग का फाइनल कटआफ जारी कर दिया गया है। इसके तहत बीएससी ऑनर्स मैथ ग्रुप और बायोग्रुप के लिए रेग्युलर और पेड सीट वालों के लिए 26 दिसंबर तक ही फीस जमा करना था।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने सुविधानुसार फीस जमा कर दिया है। अब इसके बाद संकायों में प्रवेशित छात्रों की सूची जारी होगी। इधर बीए प्रथम वर्ष में काउंसिलिंग कराने वालों के लिए 27 दिसंबर तक फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें