फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: BHU में अफसरों के चेंबर में चार से ज्यादा छात्र पहुंचे तो होगी कार्रवाई, यहां लागू रहेगा नियम

Sat, 07 Dec 2024 12:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में अफसरों के चेंबर में अब चार से ज्यादा छात्र नहीं प्रवेश कर सकेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, सामान्य मामलों में ये गाइडलाइन नहीं लागू होगी। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में अपनी समस्याओं को लेकर चार से ज्यादा छात्र एक साथ अधिकारियों के चेंबर में नहीं जा पाएंगे। कुलपति कार्यालय से लेकर डीन ऑफिस और विभागाध्यक्ष चेंबर्स तक नियम लागू रहेगा। ऐसा नहीं करने पर छात्रों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन के मुताबिक, सामान्य मामलों में ये गाइडलाइन नहीं लागू होगी। रजिस्ट्रार ऑफिस का नोटिफिकेशन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्रों के साथ बड़ी संख्या में लोगों के आने की स्थिति में समूह पर कार्रवाई होगी। ऐसे में पीड़ित या संबंधित छात्र की जिम्मेदारी होगी कि उसके साथ बाहरी लोगों की जुटान न हो। 

ये गाइडलाइन छात्रों के साथ ही पूर्व छात्रों और यूनिवर्सिटी के बाहरी लोगों पर भी लागू होगी। गाइडलाइन को लागू कराने और घटनाओं पर एक्शन की जिम्मेदारी प्रॉक्टोरियल बोर्ड की होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें