फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में डेंगू का डंक: दिसंबर के छह दिन में मिले सात मरीज, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के सारे दावे फेल

Sat, 07 Dec 2024 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बारिश का मौसम खत्म हो चुका है और ठंड पड़ने लगी लेकिन, मच्छरों का प्रकोप जारी है। यही वजह है कि वाराणसी में दिसंबर महीने में भी डेंगू से लोग प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिसंबर के सात दिन में ही डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हो गई है। जबकि जुलाई से दिसंबर तक छह महीने में 298 संख्या पहुंच गई है। 

विज्ञापन


अमूमन, बारिश में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। मौसम ठंडा होने और तापमान में गिरावट हो रही है, फिर भी डेंगू के मरीज मिलने हैरानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने और नगर निगम की ओर से भी फॉगिंग करने का दावा किया जा रहा था, लेकिन केस में वृद्धि को देख दावे फेल नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 514 मरीज मिले थे।

डेंगू वार्ड में भर्ती नहीं है एक भी मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे का कहना है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में मरीज तो मिल रहे हैं, लेकिन जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों के डेंगू बार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। लोगों से भी घर के आसपास साफ-सफाई और तीन दिन तक बुखार आने पर जांच के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें