फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: विभागाध्यक्ष पर हमले का विरोध, तख्ती- पोस्टर के साथ धरने पर बैठे 300 प्रोफेसर; पैदल विरोध मार्च भी निकाला

Wed, 30 Jul 2025 02:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में तेलुगु विभागाध्यक्ष पर हमले से नाराज 300 प्रोफेसर धरने पर बैठ गए।इस दौरान बीएचयू वीटी से मुख्य द्वार तक करीब चार किलोमीटर तक पैदल विरोध मार्च भी निकाला गया।  
विज्ञापन
धरने पर बैठे प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रो. सीएस रामाचंद्र मूर्ति पर हमले से नाराज 300 से ज्यादा प्रोफेसर मंगलवार को सड़क पर उतर आए और सिंह द्वार के पास जाम लगाकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर के विश्वनाथ मंदिर से मुख्य द्वार तक चार किलोमीटर तक पैदल विरोध मार्च भी निकाला। लंका और भेलूपुर थाने के 50 सिपाही और दो-दो वज्र वाहन प्रोफेसरों के साथ चलते रहे। प्रोफेसरों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड का एक भी सुरक्षाकर्मी साथ नहीं था। 

दूसरी तरफ, लंका थाने की पुलिस ने हत्या के प्रवास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 48 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े प्रोफेसर काफी देर तक मुख्य द्वार छोड़कर नहीं हटे। विरोध के दौरान मुख्य द्वार से बीएचयू परिसर में आवाजाही बंद कर दी गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; नाबालिग से दुष्कर्म: दोषी को 45 दिन के अंदर मिली 20 साल की सजा, कोर्ट ने 12 हजार जुर्माना भी लगाया

स्लोगन लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर धरनारत प्रोफेसरों ने बीएचयू की सुरक्षा-व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करोड़ों खर्च के बावजूद प्रोफेसर को सरेराह पीट दिया जाता है। छह महीने बाद तेलुगु विभागाध्यक्ष को सेवानिवृत्त होना था फिर भी उन्हें पीटा गया। रॉड से हमले किए गए। छात्रों ने प्रोफेसर को ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। 

बीएचयू में छात्रों ने प्रोफेसर पर हमले का विरोध किया। एबीवीपी ने पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों को पकड़ा नहीं गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

शिक्षकों की सुरक्षा पर सवाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएचयू में प्रोफेसर पर हमले का विरोध किया। एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीएचयू को शिक्षा का मंदिर नहीं, राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया है। क्या यही काशी में शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था है?

क्या बोले चीफ प्रॉक्टर
बाहरी लोगों का कैंपस में अनावश्यक प्रवेश न हो और अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुलभता से आने दिया जाए, इसको लेकर प्रोफेसरों से चर्चा हुई। सुझाव दिया गया कि कई प्रोफेसरों को बुधवार को चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में बुलाया गया है। वहां पर छात्र अधिष्ठाता की मौजूदगी में बैठक कर सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसके निष्कर्षों को कुलपति के समक्ष रखा जाएगा। मंगलवार को भी शाम 4 बजे से टीम के साथ बैठक की गई थी। -प्रो. शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
विज्ञापन

दो ने पीटा, कैंपस में घूमे फिर सीर गेट से भागे

प्रोफेसर को पीटने वाले दोनों आरोपी बीएचयू कैंपस में कुछ देर तक घूमे फिर सीर गेट से बाहर निकलकर हाईवे की ओर भाग निकले। न तो वायरलेस काम आया और न ही चौराहे पर तैनात किसी सुरक्षाकर्मी ने रोका। 
 
पुलिस बोली
पुलिस की टीमें लगातार सीसी कैमरे के जरिये जांच कर रही है। आरोपियों के नजदीक हैं। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें