1008 घरों की रसोई में बने प्रसाद से लगा अन्नकूट का भोग
- फोटो : अमर उजाला
काशी में दीपावली के बाद मनाये जाने वाले अन्नकूट महोत्सव में पहली बार घर की रसोई में बने भोग से सजाया गया अन्नकूट। मान्यताओं के अनुसार 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट का पूजन किया गया।
पहली बार काशी में घर की रसोई में बने भोग से बारह ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप का अन्नकूट भोग लगाने का अवसर मिला दुर्गाकुंड धर्मसंघ शिक्षा मंडल में स्थित मणीमंदिर में सुबह से ही। लोग अपने घरों की रसोई में पकवान, मिष्ठान्न बनाकर थाली में सजाकर मणीमंदिर में जमाकर रहे थे। कुल 1148 लोगो ने अपने घर से अन्नकूट की थाली सजाकर लाए।