फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सपा की सराहना, भाजपा की आलोचना, चंद्रशेखर आजाद बोले- 2024 में BJP सरकार को उखाड़ फेकेंगे

Sun, 05 Feb 2023 05:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संत रविदास की जयंती पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। 
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत रविदास की 646वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रविवार को वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर पहुंचे। संत रविदास की जन्मस्थली पर मत्था टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में यूपी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इसके साथ ही जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा किया।

विज्ञापन


इशारों में समाजवादी पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की सराहना की। चंद्रशेखर ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि धार्मिक ग्रंथ में अगर कहीं कुछ गलत लिखा है तो उसे बदलने की मांग सही है। रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी से संबंधित सवाल पर उन्होंने ये जवाब दिया। कहा कि अब हमारे समाज के लोग भी बीएचयू और जेएनयू जैसे संस्थानों में पढ़ रहे हैं।
 

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख का आरोप सही है। देश में ऐसे कई वाकए सामने आएं हैं जब मंदिरों में जाने से रोका गया है। यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अनुसूचित व पिछड़ी जातियों और वंचितों को न्याय नहीं मिल रहा। इनके ऊपर कोई अपराध होता है तो पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

विज्ञापन
Trending Videos

जातिगत जनगणना को लेकर करेंगे बड़ा आंदोलन

हाल ही में जारी बजट पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ के बजट में कटौती की गई है। यह ठीक नहीं है। भाजपा पर हमला बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि जिस दिन इस देश का बेरोजगार सड़क पर खड़ा हो जाएगा तो सरकार को उल्टे पैर भागना पड़ेगा।

कहा कि बहुत जल्द हम लोग जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में जाकर अपने समाज को जागरूक करेंगे। 2024 में हम लोग इतनी बड़ी संख्या में लोग खड़े करेंगे कि सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 
विज्ञापन

हमारे समाज में और जागरूकता आएगी

संत रविदास मंदिर में चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर रविवार सुबह समर्थकों के साथ संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धपुर पहुंचे। संत रविदास मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद वह संत निरंजन दास से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। चंद्रशेखर रविदास भक्तों से भी मिले और कुशलक्षेम पूछा।

उन्होंने कहा कि हर साल संत के दरबार में हम हाजिरी लगाने आते हैं। आज मेला क्षेत्र में अपार जनसमूह उमड़ा है। सद्गुरू ने समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी। उनकी जन्मस्थली में उमड़े जन सैलाब से यह पता चलता है कि समाज में अपने संतों, महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। आनेवाले समय में इस समाज में और जागरूकता आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें