फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : शहनाई, तबले और शास्त्रीय गीतों से उस्ताद को पेश की भावांजलि, याद ए बिस्मिल्लाह में भारत रत्न को किया नमन

Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वरांजलि की शुरुआत उस्ताद फतेह अली खान ने शहनाई वादन से की। फतेह अली ने राग शुद्ध सारंग में निबद्ध तीन ताल में गत बजाकर आनंदित किया।
विज्ञापन
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां की जयंती पर गायन प्रस्तुत करतीं पद्म श्री शोमा घोष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहनाई के उस्ताद भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां की स्मृति में याद ए बिस्मिल्लाह का आयोजन किया गया। मधु मूर्च्छना एवं मंच कला संकाय बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने उस्ताद को भावांजलि अर्पित की। शहनाई, तबला और शास्त्रीय गीतों के जरिए कलाकारों ने उस्ताद को नमन किया।

विज्ञापन


बीएचयू के प्रो. लालमणि मिश्र वाद्य संग्रहालय दीर्घा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद स्वरांजलि की शुरुआत उस्ताद फतेह अली खान ने शहनाई वादन से की। फतेह अली ने राग शुद्ध सारंग में निबद्ध तीन ताल में गत बजाकर आनंदित किया। समापन उन्होंने बनारसी पारंपरिक धुन में मिर्जापुर कईल गुलजार कचौड़ी गली सून कईल बलमू... से किया।

दूसरी प्रस्तुति में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पुत्र नाजिम हुसैन ने एकल तबला वादन से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर शुभंकर घोष द्वारा निर्मित भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पर आधारित वृत्त चित्र का भी प्रदर्शन किया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजिका एवं मधु मूर्च्छना की संस्थापिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब की प्रिय रचनाओं को अपने गायन के द्वारा प्रस्तुत कर अपनी भावांजलि समर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी नहीं देखा तो दुनिया नहीं देखी : अमरजीत मिश्र  

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा कि यूपी नहीं देखा तो दुनिया नहीं देखी। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र से 10 गुना अधिक काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। दो दिवसीय यात्रा पर काशी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष ने दर्शन पूजन किया। उन्होंने बीएचयू में आयोजित याद ए बिस्मिल्लाह के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

मुंबई फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र ने कहा कि पिछले चार वर्षों में मुंबई के नामचीन फिल्म निर्माता व कलाकार बड़े पैमाने पर यूपी में आकर शूटिंग कर रहे हैं। मुंबई फिल्मसिटी की हालत जर्जर होने के पीछे उद्धव ठाकरे सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियां हैं। वह दिन दूर नहीं, जब यूपी फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें