फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी धृतराष्ट्र: वाराणसी में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- राहुल गांधी किसी से नहीं डरते

Mon, 05 Sep 2022 04:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी। कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हिंदुस्तान को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ है। 
 
विज्ञापन
वाराणसी में प्रेस वार्ता करतीं सु्प्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सिगरा स्थित एक होटल में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और मौजूदा सियासत को लेकर जमकर बरसीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में जानकारी दी। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र बन गई है। 2024 का लोकसभा चुनाव जुमलों पर नहीं मुद्दों पर होगा। चुनाव में कांग्रेस ही विपक्ष की धुरी होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी से डरते नहीं हैं। हमारी गुजारिश है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेता कौन होगा इसका निर्णय कांग्रेस वालों पर छोड़ना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को अपने मन की नहीं जन जन की बात सुनने की जरूरत है।  कहा कि महंगाई से गरीबों का हौसला टूटा है।  हर घंटे पांच दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या करते हैं। आज जनता के मन की बात सुनने की जरूरत है। युवाओं में निराशा है। क्यों भारत कुपोषण में नंबर एक है। कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हिंदुस्तान को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ है। 

आज के दौर में विपक्ष बनना बहुत मुश्किल 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार लोगों से पैदा होने से मरने तक टैक्स वसूल रही है। आज अमीरों और गरीबों की बीच खाई बढ़ गई है। हर तरफ तनाव का माहौल है, जाति , भाषा धर्म के नाम पर चुनी हुई राज्य की सरकारों को गिराया जा रहा है। आज के दौर में विपक्ष बनना बहुत मुश्किल है।

Trending Videos

असहयोग आंदोलन की तर्ज पर भारत जोड़ो यात्रा 

श्रीनेत ने बताया कि सात सितंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन में 3500 किमी की दूरी तय करते हुए कश्मीर में समाप्त होगी।  यात्रा के दौरान रोज 118 लोग साथ चलेंगे।  भारत जोड़ो यात्रा डॉट इन पर जाकर लोग इससे जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

आजादी के पहले असहयोग आंदोलन था, यह यात्रा उसी तरह है।  अबतक 40 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह यात्रा 12 राज्य, दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। दो चरणों में होने वाली यात्रा होगी सुबह छह से 10, शाम को चार से 7 तक रोजाना 25 किमी तक चलेगी। इस दौरान जगह-जगह चौपाल, पौधरोपण किया जाएगा। 9999980200 पर मिस कॉल देकर भी यात्रा से जुड़ा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें