प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11:07 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। जहां से सीधे यह ट्रेन काशी आ रही है, जो मंगलवार को अपने तय समय अपराह्न 3:35 बजे से डेढ़ घंटे लेट करीब पांच बजे बनारस स्टेशन पहुंची।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से उतरे यात्रियों का स्वागत करतीं कर्नाटक की धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री शशिकला
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक की धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री शशिकला जोले ने कहा कि कर्नाटक के अधिकांश लोगों की इच्छा रहती है कि जीवन में कम से कम एक बार काशी यात्रा की जाए। इस तरह का कार्यक्रम शुरू करने की मेरी भी इच्छा थी, जो कि अब पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने यह तय किया है कि हर साल राज्य के 30 हजार लोगों को काशी दर्शन कराएगी। काशी दर्शन के तीर्थ यात्रियों को सरकार की ओर से किराये में 5000 रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।