यही नहीं बच्चों की पढ़ाई रोचक बनाने के लिए कक्षाओं की दीवारों तथा बिल्डिंग पर पेंटिंग की जाएगी। इससे पहले मच्छोदरी स्थित नगर निगम के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्मार्ट स्कूल में बदल दिया गया है।
आज हालत ये है कि यहां दाखिले के लिए वेटिंग चल रही है। इसके अलावा महमूरगंज स्थित कंपोजिट स्कूल का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। सरकार इसी क्रम में राजघाट प्राइमरी स्कूल के पुनर्निर्माण का काम करा रही है।