फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : अब भदोही से मछलीशहर मार्ग होगा फोरलेन, गडकरी ने की घोषणा

Sat, 05 Aug 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
nitin gadkari
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रांसपोर्ट एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कालीन नगरी को फोरलेन की सौगात दी है। करीब आठ माह पूर्व की घोषणा को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने वाराणसी से भदोही होते हुए जौनपुर के मछलीशहर तक फोरलेन को मंजूरी देते हुए प्रदेश सरकार पत्र जारी कर दिया है। करीब 89 किमी लंबा फोरलेन जिले में 55 किमी तक गुजरेगा। इससे लखनऊ की दूरी जहां कम हो जाएगी, वहीं विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

मंत्रालय की ओर से फोरलेन पर होने वाले खर्च का डीपीआर बनाया जा रहा है। जानकारों के अनुसार फोरलेन पर अनुमानित दो हजार करोड़ तक का खर्च आएगा। जिले के दक्षिणी छोर पर एनएचटू जीटी रोड गुजरती है। पिछले दिनों भारत सरकार ने हंडिया से वाराणसी तक उसे सिक्स लेन बनाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


करीब आठ माह पूर्व गोपीगंज के एक कार्यक्रम में न पहुंचने पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फोन से ही वाराणसी, भदोही, जंघई होते हुए मछलीशहर तक फोरलेन बनवाने की घोषणा की थी।

विधानसभा चुनाव में एक चुनावी सभा में भी दुबारा इस पर बात की। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के तीन माह बाद ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की ओर से वाराणसी से मछलीशहर वाया भदोही मार्ग को फोरलेन की कवायद शुरू कर दी गई।

भारत सरकार के अपर सचिव मनीष कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार को फोरलेन बनाने के लिए पत्र जारी कर दिया है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फोरलेन जिले के विकास में अहम योगदान देगा।

भदोही में लोगों की सहूलियत के लिए बाईपास बनाया जाएगा। फोरलेन बनने से लखनऊ की दूरी कम हो जाएगी। यह फोरलेन भदोही जिले में कंधिया रेलवे फाटक से लेकर जौनपुर की सीमा जंघई तक मार्ग तकरीबन 55 किलोमीटर तक है।

इन क्षेत्रों को होगा लाभ ज्ञानपुर। फोरलेन से भदोही, वाराणसी और जौनपुर जिले के लोग लाभान्वित होंगे। जौनपुर के अति पिछड़े इलाकों में शामिल जंघई, गोधना और बंधवा बाजार का जहां विकास होगा वहीं भदोही, दुर्गागंज, मोढ़, सुरियावां, चौरी, कस्तूरीपुर बाजार भी विकसित होंगे। फोरलेन पर कितना खर्च आएगा यह तो डीपीआर बनने पर तय होगा लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि मुआवजे और फोरलेन पर करीब दो हजार करोड़ खर्च आ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें