मुस्लिम धर्मगुरु पेश इमाम अनीसुल कादरी।
इस्लामिक धर्म ग्रंथ कुरान से 26 आयतों को हटाने की याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। अब उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के शाहगंज थाने में उनके विरुद्ध तहरीर पड़ी है। हेल्पिंग हैंड सोसायटी की अध्यक्ष सैयद शबनम रिजवी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
तहरीर में कहा कि सोशल मीडिया पर वसीम रिजवी ने कुरान के खिलाफ बयान देकर मुस्लिम समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाई है। जो किसी भी सूरत में जायज नहीं है। पवित्र ग्रंथ कुरान को वसीम या उनके पूर्वजों ने नहीं लिखा है, वो अल्लाह की किताब है। वसीम रिजवी की इस हरकत से इस्लाम धर्म के मानने वाले करोड़ों लोगों की भावना आहत हुई है। तहरीर देने वालों में मौलाना शौकत, दरखशां रिजवी, डॉ. अबरार हुसैन, असलम कुरैशी आदि रहे।
भदोही में उलमा-ए-कराम ने जताई नाराजगी