फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक 41ए पर दो दिन आठ-आठ घंटे का ब्लॉक, 10 से 15 किमी बढ़ा सफर; परेशानी

Tue, 27 Oct 2026 06:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

सुरियावां स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक 41ए को रेलवे के पुनरीक्षण कार्य के चलते दो दिन तक रोजाना आठ-आठ घंटे बंद रखा गया। इससे भारी वाहनों और चार पहिया चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा, जिससे लोगों का सफर 10 से 15 किलोमीटर तक बढ़ गया।
विज्ञापन
सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक 41ए पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट के सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक 41ए पर पुनरीक्षण कार्य के कारण रविवार और सोमवार को आठ-आठ घंटे का ब्लॉक रहा। जिससे भदोही, ज्ञानपुर, दुर्गागंज की तरफ से आने वाले वाहनों को 10 से 15 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। फाटक बंद होने से पांच से छह एंबुलेंस भी समय से मरीजों तक नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन




सुरियावां रेलवे स्टेशन का फाटक 41ए पूर्वी भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर है। रेलवे की ओर से अनुरक्षण कार्य के लिए 25 और 26 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक फाटक को बंद किया गया। दो दिनों तक आठ-आठ घंटे तक मार्ग को ब्लॉक किया गया। जिससे वाराणसी, भदोही, मोढ़, जंघई, दुर्गागंज से आने वाले भारी वाहनों को जहां-तहां रोक रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


शाम चार बजे के बाद वह गंतव्य को रवाना हुए। जिन वाहनों को जरूरी था वह 10 से 15 किमी दूर जाकर वैकल्पिक मार्ग से होकर गए। स्थानीय स्तर पर जाने के लिए एंबुलेंस से लेकर चार पहिया वाहनों को काफी दिक्कत हुई। वाहन चालकों को समय के साथ ही अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा।

Trending Videos

30 फीट की सड़क, छह फीट सिकुड़ी, जिससे बढ़ी दिक्कत
सुरियावां रेलवे फाटक 41ए पर अनुरक्षण कार्य दो दिन किया गया। बाजार के मध्य में रेलवे फाटक 42ए है। वैकल्पिक तौर पर वाहन यहां से आते-जाते लेकिन यह अतिक्रमण का शिकार है। उक्त मार्ग कागजों पर 30 फीट चौड़ा है, लेकिन धरातल पर मात्र पांच से छह फीट बचा है। आसपास के दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे उक्त मार्ग से सिर्फ दुपहिया वाहन आते-जाते हैं। दो दिनों में फाटक बंद होने से भीड़ इतनी अधिक हो गई कि काफी देर तक जाम के लोग शिकार हुए।

अलग-अलग रूट से निकले वाहन चालक
सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक पर कार्य होने के कारण भदोही की तरफ से आने वाले वाहन चालक बाजार से करीब आठ किमी दूर अभियां और वहां से छह से सात किमी पट्टीबेजांव, छनौरा होते हुए भदोही- दुर्गागंज मार्ग पर आकर मिले। इसी तरह दुर्गागंज से भदोही जाने के लिए लोग महजूदा, मुख्यालय, गड़ेरियापुर होकर गए। इस दौरान 15 से 20 किमी का सफर 35 से 40 किमी तक पहुच गया। ग्रामीण मार्गाें की बदहाली के कारण भी लोगों को परेशान होना पड़ा। यही नहीं जौनपुर, मछलीशहर से आने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन

अनुरक्षण कार्य के लिए दो दिन आठ-आठ घंटे फाटक बंद हुआ था। जिसकी सूचना पहले से ही दी गई थी। वैकल्पिक मार्गाें से वाहन गुजरे। पश्चिमी फाटक पर अतिक्रमण होने से समस्या बढ़ी। - अमित कुमार, स्टेशन मास्टर सुरियावां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें