वह भी द्वार संख्या तीन से ही प्रवेश करेंगे। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी और मीडिया कर्मी अपने चार पहिया वाहन द्वार संख्या एक से प्रवेश करा सकते हैं। उन्हें 50 मीटर आगे सीआरपीएफ तिराहा से पहले दाहिनी ओर निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन खड़ा करना होगा। निकास द्वार संख्या दो से होगा।
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में यातायात बदलाव होगा। यातायात के दबाव या किसी विशेष स्थिति में वाहनों को पहड़िया मंडी की ओर जाने से रोका जाएगा। कई प्रमुख चौराहों और तिराहों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा।
सन्दहा चौराहे से वाहनों को रिंग रोड की तरफ भेजा जाएगा। आशापुर चौराहे से वाहन हवेलिया चौराहा या चन्द्रा चौराहा की तरफ सारनाथ या पंचकोशी के लिए डायवर्ट किए जाएंगे। पुराना आरटीओ तिराहा और अशोका तिराहा से भी वाहनों को हवेलिया चौराहा और चन्द्रा चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
आजमगढ़ अंडरपास मार्ग, पुराना पुलिस चौकी, कालीमाता मंदिर, पांडेयपुर चौराहा और पुलिस लाइन चौराहा भी प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों से यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। इनमें रिंग रोड, ताड़ीखाना, चौकाघाट और अर्दली बाजार जैसे मार्ग शामिल हैं। शहरवासियों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। अत्यंत आवश्यकता होने पर ही इस मार्ग पर निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें।