फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष काढ़े का सेवन करने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना लापरवाही आपके शरीर पर पड़ सकती है भारी

Sun, 02 Aug 2020 10:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
kadha
विज्ञापन

यह बात सही है कि कोरोना काल में आयुष काढ़े का सेवन सेहत के लिए  लाभ दायक है। जहां शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में सहायक माना गया है, वहीं शरीर में अन्य बीमारियों से भी लड़ने की क्षमता है। लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि बिना डॉक्टर की सलाह काढ़े का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आयुष काढ़े के सेवन को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

कोरोना काल में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग सबसे ज्यादा आयुष काढ़े का सेवन इन दिनों कर रहे हैं। काढ़ा सर्दी-खांसी, जुकाम से निजात तो दिलाता है लेकिन इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी है।


हालांकि अभी अस्पताल में इस तरह का कोई मामला तो नहीं आया है लेकिन आयुर्वेद विशेषज्ञ लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के काढा न लेने का सुझाव दे रहे हैं।

विज्ञापन

ये होता है नुकसान-
काढ़े का अधिक सेवन करने से चक्कर आना, पेट और सीने में जलन, मुंह में छाला शरीर में जगह-जगह दाने उभरने जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमे प्रयोग वाले अधिकांश सामानों की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें तो ठीक रहेगा।

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की प्राचार्य प्रो नीलम गुप्ता का कहना है कि आयुष काढ़ा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सहायक है। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को भी दिया जा रहा है लेकिन आम लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन नहीं करना चाहिए। अगर कोई घर पर काढ़ा बना रहा है तो उसे यह भी देखना होगा कि इसकी मात्रा जितनी बताई गई है। उससे ज्यादा न हो, नहीं तो आगे चलकर नुकसानदेह भी हो सकता है।
विज्ञापन

बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के वैद्य सुशील दूबे ने कहा कि आयुष काढ़े में दालचीनी, गिलोय सहित कई आयुर्वेदिक औषधियों के साथ ही किचन में प्रयोग होने वाले मसालों का भी इस्तेमाल होता है। जब एलोपैथी दवा बिना डॉक्टर के नहीं लेते हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह आयुर्वेदिक दवाओं, काढ़ा का सेवन नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें