फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी के पहले खुदा की बारगाह में किया सजदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी के पर्व ईद उल अजहा का जश्न अकीदत के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के दो साल के बाद बकरीद पर मस्जिद और ईदगाह गुलजार रही। कुर्बानी के पहले अकीदतमंदों ने खुदा की बारगाह में सजदा किया और देश की तरक्की, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। शहर से लेकर गांव तक कई जगहों पर मस्जिद और ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल दिखा।
विज्ञापन

नमाज का सिलसिला रविवार को सुबह छह बजे शुरू हुआ और अंतिम नमाज नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद में अदा की गई। नमाजियों की सबसे अधिक भीड़ दरगाहे फातमान लल्लापुरा और सदर इमामबाड़ा लाटसरैयां में उमड़ी। काशी विद्यापीठ, नदेसर, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, धरहरा के अलावा अन्य मस्जिदों पर सुबह से नमाजियों का रेला पहुंचना शुरू हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। प्रमुख मस्जिदों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुल्क में अमन, मिल्लत बुराईयों के खात्मे के लिए भी दुआएं मांगी गईं। नमाज के दौरान उलेमा ने अपनी तकरीर में लोगों को दीन के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। मसजिदों और ईदगाह से नमाज मुकम्मल कर अकीदतमंद घर पहुंचे और इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
पुलिस कमिश्नर का मुस्लिम बंधुओं ने किया स्वागत
लाटभैरव ईदगाह पर पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की मौजूदगी में नमाज संपन्न हुई। मुस्लिम बंधुओं ने पुलिस कमिश्नर को माला पहनाकर स्वागत किया। सीपी ने कहा कि सभी जगह शांति व सौहार्द के साथ नमाज अदा की गई है। इधर, एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी और एसीपी भेलूपुर ने बजरडीहा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें