पर्यटक के चेहरे व सिर में मधुमक्खियों का फंसा आर
सारनाथ में एक बार फिर मधुमक्खियों ने पर्यटकों को काट लिया। भ्रमण पर केरल से आए पांच पर्यटक घायल हो गए। छह दिन में दूसरी बार घटना को लेकर पर्यटक के साथ ही आसपास के दुकानदार भी भयभीत हैं। मुधमक्खियों के झुंड से बचने के लिए कोई स्तूप के पास तो कोई चादर और प्लास्टिक से सिर ढककर जहां जगह मिली वहीं बैठ गया।
पिछले सप्ताह 26 फरवरी को भी इस तरह की घटना हुई थी। छह दिन बाद मंगलवार अपराह्न 3.30 बजे जैन मंदिर के पास लोग खड़े थे। इसी बीच पीपल के पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड निकला। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने बताया कि छत्ते के पास एक कौवे के जाने के बाद वहां से मधुमक्खियां उड़ने लगीं। यह देख हर कोई इधर-उधर भागने लगा। चार लोगों को चोट आई। संग्रहालय के पास दुकानदार और गाइडों ने पर्यटकों को शहरी सीएचसी सारनाथ के साथ ही निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। घटना के बाद लोगों ने आसपास पड़े पत्ते को जला कर धुंआ किया तब लोगों को राहत मिली।