फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Hospital: हद है! हृदय रोग विभाग के बेड अभी नहीं हुए अनलॉक, IMS निदेशक और डीन की भूमिका पर सवाल

Thu, 14 Mar 2024 11:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

BHU Hospital: बीएचयू हृदय रोग विभाग में बेड पर डिजिटल लॉक लगा है। दो साल में अब तक 30 हजार से अधिक मरीज बिना बेड लौटे हैं। पिछले सप्ताह 8 मार्च को हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने डिजिटल लॉक न खुलने के विरोध में अनशन का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
बेड के हॉल में लगा दी गई काली पन्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए बेड का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में हृदय रोगियों के भर्ती करने का फैसला हुआ था, वहां अभी भी डिजिटल लॉक लगा है। लिहाजा, मरीजों को बिना बेड लौटना पड़ रहा है। जबकि पिछले सप्ताह शुक्रवार को निदेशक ने अगले दिन इस पर निर्णय लेने को कहा था।
विज्ञापन


वार्ड खाली न दिखे, इसलिए यहां अंदर से काली पन्नी लगा दी गई है। बीएचयू हृदय रोग विभाग में बेड पर डिजिटल लॉक लगा है। दो साल में अब तक 30 हजार से अधिक मरीज बिना बेड लौटे हैं। पिछले सप्ताह 8 मार्च को हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने डिजिटल लॉक न खुलने के विरोध में अनशन का निर्णय लिया था। उसी दिन दोपहर में आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार और आईएमएस डीन प्रो. अशोक कुमार ने उनकी मांगें मान लीं थीं, लेकिन अब तक डिजिटल लॉक नहीं हटा।

विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने बताया कि यह समझ से परे हैं कि जब निदेशक ने आठ मार्च को बैठक के बाद अगले दिन से ही कार्रवाई की बात कही थी तो सप्ताह भर बाद भी इसको क्यों नहीं खोला जा रहा है। अनशन केवल स्थगित हुआ है, अगर मरीजों को न्याय नहीं मिला तो फिर से अनशन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें