फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड की कमी बरकरार, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के समक्ष बेड का संकट बरकरार है। जैसे-तैसे मरीज स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मजबूर हैं। इस तरह की समस्या के पीछे व्यवस्था में कमी मुख्य वजह मानी जा रही है। यहां वाराणसी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी मरीज आते हैं। इस समय बच्चों के वार्ड के साथ ही इमरजेंसी के अन्य वार्डों में बेड मरीजों से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन

केस-1
बुधवार शाम बिहार के बक्सर से आई एक महिला को पेट संबंधी बीमारी थी। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों को दिखाने के बाद उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी वार्ड भेजा, लेकिन बेड नहीं मिला तो बाहर स्ट्रेचर पर ही रहना पड़ा। अब जब बेड मिलेगा तब राहत होगी।
केस-2
इमरजेंसी के गेट पर स्ट्रेचर पर भर्ती बलिया से आई एक बुजुर्ग महिला को ऑक्सीजन लगा था। बृहस्पतिवार को परिजन उसे लेकर खड़े थे। बताया कि पहले इमरजेंसी में चिकित्सकों ने देखा तो गैस्ट्रोलॉजी की समस्या बताई। वहां जाने पर चिकित्सकों ने न्यूरोलॉजी का मामला बताया। वहां जाने पर डाक्टरों ने दवा लेकर घर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें