फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: नौ दिन में मिले 33 नए मरीज, कोविड वार्ड में बेड रिजर्व, जांच का बढ़ेगा दायरा

Mon, 02 May 2022 03:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले नौ दिन में कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं, उसको लेकर अब पहले से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इस समय कुल एक्टिव 28 मरीज हैं और सभी होम आइसोलेशन में हैं और किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा है। बच्चों, महिलाओं के संक्रमित होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीनदयाल अस्पताल में कोविड वार्ड में बेड रिजर्व कराया जा रहा है। इसके साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


पिछले नौ दिन में कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं, उसको लेकर अब पहले से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। 22 अप्रैल को कोई भी नया मरीज नहीं मिला, मरीजों के मिलने का सिलसिला 23 अप्रैल से शुरू हुआ है और रोजाना एक, दो, तीन, पांच के साथ ही शनिवार को नौ मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 4275 सैंपल की रिपोर्ट में पांच नए मरीज मिले हैं। अब कोविड अस्पतालों में इलाज, जांच आदि की व्यवस्थाओं की नए सिरे से मानीटरिंग भी शुरू हो गई है। जिससे कि अगर जरूरत पड़े तो मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीएमओ  डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी कोविड अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल दीनदयाल अस्पताल में बने कोविड वार्ड में मरीजों के भर्ती करने से लेकर उनके इलाज से जुड़ी तैयारियां कराने के साथ ही मरीजों के लिए बेड भी रिजर्व कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें