वाराणसी में जिले के कोविड अस्पतालो में ऑक्सीजन की कमी दूर होने के बाद अब बेड का भी संकट भी धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है। अब भी जिले में 618 बेड अस्पतालो में खाली है,जहा मरीजो को भर्ती किया जा सकेगा।
जिले में कुल 58(7सरकारी-51निजी हॉस्पिटल) कोविड अस्पतालों में 2169 बेड की सुविधा है। इसमें 618 बेड इस समय खाली है। ऐसे में मरीजों के परिजनों को जरुरत पड़ने पर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से एनआईसी पर अपलोड सूची के मुताबिक निजी अस्पतालो मे जहां 419 बेड खाली है वही सरकारी अस्पतालो में भी 199 बेड खाली हैं।