फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: बनारस में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम बनाएगी बीसीसीआई, जमीनों के चयन के बाद आएगी बोर्ड की टीम

Wed, 08 Jun 2022 04:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अपने बजट में क्रिकेट स्टेडियम की जमीन खरीदने के लिए 95 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है।  फिलहाल प्रशासन ने स्टेडियम में चार से ज्यादा जमीनों को चिह्नित कर विकल्प तैयार किया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी भारत के गेटवे के रूप में विकसित वाराणसी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने की तैयारी में है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में क्रिकेट स्टेडियम की जमीन खरीदने के लिए 95 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। ऐसे में जल्द ही अब बीसीसीआई के पदाधिकारी वाराणसी का दौरा कर जमीन चयन पर अंतिम मुहर लगाएंगे। फिलहाल प्रशासन ने स्टेडियम में चार से ज्यादा जमीनों को चिह्नित कर विकल्प तैयार किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के सहयोग से प्रदेश सरकार तीसरे वर्ल्ड क्लास स्टेडियम को बनारस में बनाने की तैयारी में है। इसके लिए बीसीसीआई से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद वाराणसी में जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए राजातालाब, पिंडरा, आजमगढ़ मार्ग और रिंग रोड के पास स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित की गई है।

जमीन चयन पर अंतिम मुहर बीसीसीआई लगाएगी
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई को इसकी सूचना भी भेजी गई है और वहां से जमीन चयन करने के लिए टीम के आने की सूचना भी भेजी जा चुकी है। दरअसल, स्टेडियम के लिए जमीन चयन पर अंतिम मुहर बीसीसीआई लगाएगी और इसके बाद स्टेडियम को भी क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ही अपने खर्चे पर बनाएगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में ग्रीन पार्क कानपुर और इकाना लखनऊ के बाद यह तीसरा क्रिकेट स्टेडियम होगा और बीसीसीआई का पहला स्टेडियम होगा। माना जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक में जमीन चयन के साथ ही स्टेडियम निर्माण के लिए प्रदेश सरकार और बीसीसीआई के बीच करार भी हो जाएगा।

मंडलायुक्त  दीपक अग्रवाल ने कहा कि  स्टेडियम के लिए जमीन चयन की प्रक्रिया चल रही है। जमीन खरीद के लिए बजट में 95 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। स्टेडियम निर्माण को लेकर शासन स्तर से जैसा निर्देश मिलेगा उसी आधार पर हम काम करेंगे। 

विज्ञापन

वाराणसी के स्टेडियम से पूर्वी भारत के खेल को नई दिशा

सब कुछ योजना के अनुसार ही रहा तो आने वाले कुछ साल में बीसीसीआई का भव्य स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। इससे न सिर्फ बनारस बल्कि पूर्वांचल सहित पूरे पूर्वी भारत में खिलाड़ियों को बेहतर कॅरियर के साथ ही खेलों को भी नई दिशा मिलेगी। यहां से खिलाड़ियों की नई पौध विकसित होने के साथ ही यहां आयोजित होने वाले खेलों से बनारस की नई पहचान दुनिया में जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें