फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बरेका में मनाई गई बापू की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली

Wed, 02 Oct 2024 03:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बापू की जयंती पर बनारस रेल कारखाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली दी गई।
विज्ञापन
बरेका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस के तहत मेगा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाप्रबंधक ने बापू को श्रद्धांजली दी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई।

विज्ञापन


परिसर स्थित सूर्य सरोवर पर मेगा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें झाड़ू लगाकर स्वच्छता में अपना योगदान दिया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा संगठन, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट गाइड, कब एंड बुलबुल और बरेका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हुए।

महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजली होगी। हमें स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें