मुंशी प्रेमचंद, जयंशकर प्रसाद की कहानियां हैं ऊर्जा के स्रोत
सूर्यबााला ने बनारस के साहित्य पर कहा कि यहां पर किसी एक साहित्यकार से ऊर्जा का स्रोत नही कहा जा सकता है। मुंशी प्रेमचंद की 'बड़े भाई साहब', 'अकबरी लोटा', 'गोदान', जयंशकर प्रसाद की 'कामायनी' की कहानियों से हमें ऊर्जा मिला। चंदन शर्मा गुलेरी, बीरबाला आदि साहित्यकारों ने हमें प्रभावित किया।
आधुनिकता के नाम पर बड़ा भ्रम
सूर्यबाला ने कहा कि आधुनिकता के नाम पर लोग बहुत बड़ी भ्रम पाले जा रहे हैं। वह अपनी भाषा, संस्कृति, सोच के मूलभूत धारणाओं को भूलकर अपने अंदर हीनभावना पालकर जी रहे हैं, जो चिंतनीय है। हमें अपने मूल को समझना होगा। भारत से किसी दूसरे देश में जाकर रह रहे लोगों के सामने वहां के समाज, संस्कृति के साथ अपनी संस्कृति को संभाल कर रखना चाहिए। तभी वहां के लोग हमारी संस्कृति से प्रभावित होंगे। जब वह हमारी संस्कृति की प्रशंसा करेंगे तो इसके अलग मायने निकलते हैं।
प्रकृति से स्त्री को मिले गुण को न छोड़े स्त्री
स्त्री विमर्श पर सूर्यबाला ने कहा कि स्त्री मुक्ति, चेतना और सामर्थ का अर्थ अभी तक समझा नहीं गया। इसका गलत अर्थ निकाला गया। 10 से 15 फीसदी स्त्रीयां व युवतियां हैं, जो संस्कारों व संस्कृतियों को छोड़कर आधुनिकता के साथ जी रही हैं। बाकी इसको अपना रही हैं, जो गलत है। यही वजह है कि वह न इधर की हो रही है न उधर की। कहा कि वह अपनी आत्म शक्ति को नहीं समझती है। उसे प्रकृति प्रद्त्त गुण मिले हैं, जिसे उसे नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि आधुनिकता को लेकर गलत प्रभाव देखा जा रहा है। इसके कोई न अर्थ निकल रहे हैं और न समाधान।
पर्यटकों की नजर में बनारस को सुंदर बनाएं
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के अलंकृत होने के बाद से जो बनारस में अर्थलोभ की भावना के बढ़े प्रभाव पर सूर्यबाला ने कहा कि सरकार ने बनारस को सुंदर बना दिया है, मगर दुकानदारों, मछुआरों के मनमाने पैसे लेना अच्छा नहीं है। अभी जो मेरे चरित्र में आना चाहिए, वह नहीं दिखता है। यह हमारे चरित्र और संस्कार नहीं रहे हैं। अपनी संस्कृति के अनुरूप परिचय देते हुए ऐसा करें कि पर्यटकों की नजर में काशी सुंदर लगे। उन्होंने पाठ्यक्रमों नैतिक शिक्षा को भी शामिल कर पढ़ाने पर जोर दिया।
व्यंग्य गंभीर विधा
सूर्यबाला गंभीर विषयों के साथ हास्य-व्यंग्य भी लिखती हैं। कहा कि व्यंग्य सकारात्मक व गंभीर विधा है, जो मनुष्य के अंदर व बाहर की विविधताओं को बाहर लाने व दिखाने में मदद करता है। हास्य व्यंग्य का सारथी है। अभी लिख रही हैं आत्म संस्मारण- सैदपुर में शेक्सपियर अंकल बनाम डिप साहब की तीसरी बेटी। इसमें कुछ ही कल्पना नहीं है। इसपर सोच विचार पत्रिका ने विशेषांक प्रकाशित किया था।
बीएचयू से हिंदी साहित्य में पीएचडी की। यहां आर्य महिला पीजी कॉलेज में अध्यापन भी किया। 1975में पहला उपन्यास मेरे संधि पत्र प्रकाशित हुआ। उनकी करीब दो दर्जन कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।
रत्नादेवी गोयनका वाग्देवी पुरस्कार, हरिशंकर परसाई स्मृति सम्मान, महाराष्ट्र साहित्य अकादमी का राज्यस्तरीय सम्मान, महाराष्ट्र साहितय अकादमी सवोच्च शिखर सम्मान, राष्ट्रीय शरद जोशी पुरस्कार, भारतीय प्रसार-परिषद का भारती गौरव सम्मान आदि प्राप्त कर हो चुका है।