फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकून भरा शहर है बनारस, हवाओं में है रस : अनूप उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
- छोटे पर्दे के डेविड चाचा पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। छोटे पर्दे के डेविड चाचा अनूप उपाध्याय ने कहा कि पहली बार बनारस आया हूं, लेकिन यह शहर एकदम अपना सा लगा। यहां की हवा में ही धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का जादू है। बनारस ऐसा नशा है जो एक बार सिर पर चढ़ जाए तो उतरता नहीं। घूमने, दर्शन करने और आनंद लेने बनारस आया हूं। यह मेरी आध्यात्मिक यात्रा है।
बुधवार को बनारस पहुंचे अनूप उपाध्याय ने सपरिवार बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि बनारस में आकर ऐसा लगा कि सच्चे हिंदुस्तान में आ गया हूं। मंदिर, अध्यात्म, साधु-संन्यासी, पूजा, अर्चना के साथ ही विश्व भर के लोग यहां नजर आए। उनके चेहरे पर भी अध्यात्म की आभा नजर आई। सुकून नजर आया। यह शहर सुकून भरा है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही अभिनय का शौक था। कासगंज के पास छोटे से कस्बे गंजडुंडवारा से निकलकर जब दिल्ली पहुंचा तो मेरी प्रतिभा की पहचान हुई। दिल्ली आने के बाद मैंने सबसे पहले नाटक देख रहे हैं नयन... में अभिनय किया। देश के साथ ही विदेशों में भी इसके शो हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक करना पड़ा संघर्ष
भाभीजी घर पर हैं में डेविड मिश्रा का किरदार निभाने वाले अनूप ने कहा कि दिल्ली के बाद जब मुंबई पहुंचा तो छोटे पर्दे पर सीरियल शांति से शुरुआत की। दो साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। उस समय बहुत सीरियल नहीं बनते थे। संघर्ष के दिन बहुत मुश्किल थे। जो कलाकार सच्चाई के साथ काम कर रहे होंगे और अच्छा काम पाने की कोशिश कर रहे होंगे वह आज भी संघर्ष करते हैं। सभी के लिए अलग-अलग तरीके हैं संघर्ष के। मुझे अपने सारे किरदार प्यारे हैं। युवाओं से कहना चाहूंगा कि खुद के टैलेंट पर भरोसा करें, किसी के बहकावे में न आएं। अगर आपमें टैलेंट, शक्ति, धैर्य है और ईश्वर की कृपा है तो आप सफल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें