वाराणसी। जिलेे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने पर मरीजों की सर्जरी सीआर्म मशीन के माध्यम से की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में एक मरीज की निशुल्क सर्जरी की गई। रिक्शा चलाते समय गिरने की वजह से उसके हाथ में चोट लग गई थी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण ने एक्सरे कराया और रिपोर्ट के आधार ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। बुधवार को रिक्शा चालक के कलाई की सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। इसमें डॉ. निकुंज वर्मा, फार्मासिस्ट रमाकांत त्रिपाठी, स्टाफ नर्स पूजा आदि मौजूद रहीं। ब्यूराे