फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टाउनशिप विकसित करने के लिए 5 गांव की जमीन के खरीद पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नवीन टाउनशिप परियोजना विकसित की जाएगी। इसके लिए वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने स्टांप एवं निबंधन विभाग के उप निबंधक को पत्र भेजा है। उन्होंने परगना जाल्हुपुर के पांच ग्राम पंचायत, मढ़नी, गौराकला, शंकरपुर, नेवादा एवं बभनपुरा, में भूमि एवं भवन के क्रय-विक्रय तथा भवन निर्माण से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने का आग्रह किया है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत नवीन टाउनशिप परियोजना विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। इस परियोजना से परगना जाल्हुपुर, तहसील सदर स्थित ग्राम मढ़नी की भूमि प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित है, जबकि परियोजना से सटे ग्राम शंकरपुर, नेवादा, बभनपुरा एवं गौराकला में भविष्य में विस्तारीकरण की योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित टाउनशिप परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन तथा भूमि संबंधी अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से इन क्षेत्रों में रोक लगाया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में जिलाधिकारी से तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले इन सभी ग्रामों में तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी करने का आग्रह किया गया है।इस पत्र के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों और भू-स्वामियों में हलचल तेज हो गई है। यदि प्रशासन की ओर से रोक संबंधी आदेश जारी होते हैं, तो आने वाले समय में इन गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त और निर्माण कार्य पूरी तरह रुक जाएगा। टाउनशिप परियोजना के लागू होने से क्षेत्र में शहरी सुविधाओं के विस्तार की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें