प्राथमिक विद्यालय अलाउद्दीनपुर में सोमवार को रोहनिया विधायक डाॅ सुनील पटेल ने 6.35 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान रोहनिया विधायक ने सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों, योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र का विकास ही हमारा मूल उद्देश्य है। इस दौरान अलाउद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अकेलवा बनकट में 1.85 किलोमीटर लंबी सड़क, वाराणसी अदलपुरा चुनार कछवा मार्ग के चैनेज में 3 किलोमीटर लंबी नाली, कोरौता बाजार में 0.850 किमी लंबी सड़क, बभनियाव में 1.59 किमी लंबी सड़क, कादीपुर में 1.50 किमी लंबी सीसी रोड, कपरफोरवा में 1.25 किमी लंबी सड़क, शुलटंकेश्वर छितौनी कोर्ट में 0.985 किलोमीटर इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण की कुल सात विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान बसंत लाल पटेल ने की। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन दिनेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अपना दल एस राजेंद्र पटेल, डॉ उमेश पटेल प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, जयप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।