फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलटी असंतुलित बाइक, एक की मौत

Fri, 24 Apr 2020 05:54 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकंदरपुर थानांनतर्गत सिसोटार गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम बाइक के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट जाने से  35 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है।

विज्ञापन


सिसोटार निवासी झुन्नू राजभर (35) पुत्र हरेराम राजभर, सुनील कुमार (30) व राजेन्द्र प्रसाद (32) एक बाइक से घूमने गए थे। वापसी के दौरान गांव के बाहर स्थित रिंग बंधा के समीप बाइक असंतुलित होकर बबूल के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर जुटे लोग तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन झुन्नू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। झुन्नू के मौत की खबर जैसे ही मिली उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विमला देवी और उसके दोनों पुत्र प्रदीप (8) व अजय (6) का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें