फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली बेचने वाले युवकों से मारपीट करना सिपाही को पड़ा मंहगा, शिकायत पर संज्ञान लेकर एसपी ने किया लाइन हाजिर

Fri, 24 Apr 2020 05:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को मछली बेचने वाले युवकों के साथ एक पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने उक्त सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बमैला गांव में गुरुवार को  लॉकडाउन के बावजूद गांव के चार युवक मछली बेच रहे थे। इस बात की जानकरी होने पर सिपाही विनोद यादव मौके पर पहुंचा और उन्हें मना करने लगा। इतने में चारो युवकों व सिपाही विनोद यादव में कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी।

मारपीट की सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मछली बेच रहे चारो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आये। इसी दौरान क्षेत्र के ही व्यक्ति ने उक्त मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को दे दी, जिस पर उन्होंने इस मामले में सिपाही को भी दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी ने बताया कि बमैला गांव में चार युवकों के साथ मारपीट करने व ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण ही पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी विनोद यादव को रात्रि में ही लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें