फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार तस्करी की जा रही 40 लाख की शराब बलिया में बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

Fri, 06 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
डीसीएम से 521 पेटी अवैध शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में हरियाणा से तस्करी के जरिए बिहार ले जाई जा रही 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पुलिस ने यहां जब्त कर ली। कंटेनर व डीसीएम में लदी शराब की पेटियों को बुधवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा का  गांव से बरामद किया गया।  तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दो वाहन भी जब्त किए गए । बरामद शराब की कीमत चालीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में गुरुवार को एएसपी उत्तरी विक्रांत वीर ने बताया कि ग्राम मोतिरा का सिवान गांव के समीप अवैध अंग्रेजी शराब आने की सूचना मिली थी।

स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की तो वहां खड़े एक कंटेनर व डीसीएम से 521 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चार लोग भाग निकले।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में बिहार के बक्सर नई बाजार निवासी इसराज, हरियाणा के जनपद नुहू थाना पिन्हुआ के फिरोजपुर निवासी सरफराज व शुब्बू पुत्र सिरदर ने पूछताछ में बताया कि 700 पेटी शराब हरियाणा से लेकर बिहार जा रहे थे।

रसड़ा से आगे बढ़ने पर शराब तस्कर एक पेट्रोल पंप के पास बाइक से पहुंचे और मोतिरा के सिवान ले आए, जहां स्कार्पियो व जाइलो गाड़ी से 179 पेटी शराब लेकर वे चले गए। फरार तस्करों के विरुद्ध कई थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें