फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, आज से चार दिन के लिए बंद रहेंगे बनारस और चंदौली के डाकघर

Fri, 06 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हाईटेक होने के बाद 10 जुलाई को उदघाटन की तैयारी
विज्ञापन
बनारस और चंदौली के डाकघर कल से अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि डाकघरों को हाईटेक करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए छह से नौ जुलाई तक करीब 290 डाकघरों में कामकाज बंद रहेगा। इस दौरान डाकघरों में कोर सिस्टम इंटीग्रेशन को इंस्टाल कराया जाना है। डाकघर के अपग्रेड होने के बाद इसका दस जुलाई को नए सिरे से उदघाटन कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


डाकघर भी अब बैंकों की तरह पूरी तरह कंप्यूटरीकरण की राह पर हैं। यहां भी एटीएम का प्रयोग खाताधारक कर रहे हैं और पासबुक प्रिटिंग से लेकर हर सुविधाएं मिल रही है। अब ऐसे डाकघर जो अब तक हाईटेक नहीं थे, उनमें सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

डाक विभाग के पूर्वी मंडल के बनारस और चंदौली जिले के करीब 290 डाकघर इसमें शामिल हैं। इन डाकघरों में छह जुलाई की दोपहर 12 बजे से नौ जुलाई की शाम पांच बजे तक कामकाज बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बनारस में विश्वेश्वरगंज, चेतगंज, कबीरचौरा, वाराणसी सिटी, सारनाथ आदि डाकघर शामिल हैं। नई सुविधा मिलने के बाद लेखा जोखा का हिसाब, उपस्थिति, सर्विस बुक, छुट्टी सब ऑनलाइन हो जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें