फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों के फर्जी नियुक्ति के मामले में बलिया के सीएमओ सस्पेंड

Fri, 17 Mar 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
चालकों की फर्जी नियुक्ति के मामले में सीएमओ डा पीके सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह नियुक्ति आयोग द्वारा की जानी थी, लेकिन सीएमओ ने शासनादेश को धत्ता बताते हुए विज्ञापन निकाल स्वयं नियुक्ति कर दिया था। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस ‘खेल’ में कुछ और अधिकारी तथा कर्मचारियों पर तलवार तनी हुई है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो शासन ने वर्ष 2015-16 में प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिया था कि चालकों की नियुक्ति आयोग द्वारा किया जाएगा। चालकों की नियुक्ति डीएम व सीएमओ नहीं करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग में कुल नौ चालकों की नियुक्ति होनी थी। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने वर्ष 2015-16 में शासन के आदेश को धत्ता बताते हुए गलत तरीके से चयन समिति बनाकर चालकों की नियुक्ति कर दिया। यही नहीं नौ चालकों के स्थान पर अधिक चालकों की नियुक्ति कर वेतन भी भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही शासन ने वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए जांच करने का आदेश दिया था। जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है।  प्रथम दृष्टया जांच में फर्जी तरीके से मामला प्रकाश में आने पर शासन ने सीएमओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जांच की आंच कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंच सकती है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें